रेसलर निशा की हत्या का आरोपी कोच दिल्ली से गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद

Summary :

सोनीपत की रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की हत्या के मुख्य आरोपी कोच पवन और उसके साथी सचिन को दिल्ली पुलिस की सेल ने द्वारका से गिरफ्तार कर लिया है।

सोनीपत की रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोच पवन और उसके साथ सचिन को द्वारका से धर दबोचा है। आरोपी पवन के पास से पुलिस को लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पवन सचिन की बाइक से फरार हुआ था।
खरखोदा (सोनीपत) एएसपी मयंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन कोच की जानकारी के लिए एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेसलर निशा की मां ने कोच पर निशा को परेशान करने का आरोप लगाया है।
निशा पर बुरी नजर रखता था पवन 
पवन पिछले चार साल से निशा को कुश्ती सिखा रहा था। परिजनों का आरोप है कि पवन निशा पर बुरी नजर रखता था। जब निशा ने इसका विरोध किया तो पवन ने निशा और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को हलालपुर गांव में एकेडमी में निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

Desk Team