मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को अब कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए अब वे ट्वीट के लिए मुद्दे तलाशने के काम में लगे हैं।
सरकार बनी, लेकिन डीजल-पेट्रोल के दाम घटाना तो दूर और बढ़ा दिए। इस मुद्दे पर बोलने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबां में जरूर झांकना चाहिए।2/2
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 8, 2021
नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि “कांग्रेस और उसके नेताओं का एक सूत्रीय कार्य सिर्फ ट्वीट के लिए मुद्दे तलाशना है। कुछ नहीं मिल रहा है तो अब डीजल और पेट्रोल को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें याद होना चाहिए कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में वादा किया था कि सरकार बनेगी तो दाम कम करेंगे।
नरोत्तम ने कहा कि सरकार बनी, लेकिन डीजल और पेट्रोल के दाम घटाना तो दूर और बढ़ा दिए। इस मुद्दे पर बोलने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबां में जरुर झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर कांग्रेस को सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार ने पोलियो और चेचक के वैक्सीन बनाने में वर्षों लगा दिए। वहीं मोदी सरकार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने महामारी की वैक्सीन ‘दिनों’ में बना दिए।


Download Android App
Download iOS App



