टीवी एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस के साथ दुखभरी खबर शेयर की है। उन्होंने अपने छोटे भाई को कोरोना वायरस की वजह से खो दिया है। माही विज के 25 साल के भाई का अब निधन हो गया है। आपको बता दे, माही ने कुछ दिन पहले ही अपने भाई के लिए मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद उन्हें सोनू सूद से मदद भी मिल गई थी लेकिन उसके बावजूद भी माही के भाई नहीं बच पाए।

अब माही ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही माही ने सोनू सूद के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई को हॉस्पिटल में बेड दिलवाने में मदद करने के लिए थैंक्यू सोनू सूद। ऐसे वक्त में, जब मुझमें हिम्मत नहीं थी तब आपने मुझे हिम्मत और उम्मीद दी। मैं उम्मीद करती थी कि भाई ठीक होकर घर वापस लौट आएगा पर कहीं न कहीं आपको सच मालूम था। मैं आपकी ताकत और आपके इतने अच्छे दिल की शुक्रगुजार हूं।’
आगे माही ने लिखा, ‘आप वाकई लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हो। आपकी हिम्मत और पॉजिटिविटी के लिए भी शुक्रगुजार हूं जो आप उन लाखों लोगों को दे रहे हो, जो मदद के इंतजार में हैं।’ इसके आगे माही ने भारती सिंह का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भारती के लिए लिखा कि भारती सिंह का भी शुक्रिया क्योंकि वह रोजाना उनके भाई का हाल पूछती थीं और वीडियोज के जरिए पॉजिटिव रहने के लिए मोटिवेट करती थीं।

आपको बता दे, माही ने पोस्ट में सोनू सूद का जो ट्वीट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा था, ‘एक 25 साल का लड़का, जिसे हम बचाने की कोशिश कर रहे थे, वह आज कोविड से जंग हार गया। इतने दिनों से यह जानते हुए भी कि उसके बचने के चांस बहुत कम हैं, मैं फिर भी एक उम्मीद लिए रोजाना डॉक्टर से बात करता था। कभी हिम्मत ही नहीं हुई कि उसके परिवार को सच बता पाऊं।’

माही के इस पोस्ट पर उनके कई दोस्त और फैंस भी कमेंट कर उन्हें सांत्वना दी रहे हैं। साथ ही साथ इतनी कम उम्र में उनके कजिन के निधन पर दुख भी व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद ने माही के इस पोस्ट पर भी कमेंट किया है। उन्होने लिखा- ‘काश उसे बचा पाते तुम्हारी तरह मैभी उसे याद करूँगा।’


Download Android App
Download iOS App



