जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नेशनल कांफ्रेंस की गुरुवार को राजधानी श्रीनगर में लाल चौक रैली को विफल कर दिया। गत 15 दिसम्बर को पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में सात नागरिकों की मौत की घटना के विरोध में नेशनल कांफ्रेंस ने रैली का आह्वान किया था। पार्टी महासचिव अली मुहम्मद सागर की अगुवाई में काफी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता श्रीनगर में नवा-ए-सुभ स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए।
वे अपने हाथों में ‘ स्टैंड विथ कश्मीर, स्टाप द किलिंग’ जैसे नारे लिखे पोस्टर लिए हुए थे। नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ताओं ने जब रैली की शक्ल में लाल चौक की ओर बढ़। इसी दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें टीआरसी के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़। रैली जब एस के पार्क के पास पहुंची तो वहां भारी संख्या में मौजूद सुरक्षा बल ने उन्हें आगे से बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद सभी कायकर्ता शांतिपूर्वक वहां से लौट गये।


Download Android App
Download iOS App



