छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले में आज सुबह नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़ एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में रहकर शहरी नेटवर्क का काम करने वाली पांच लाख की इनामी नक्सली रेखा मंडावी ने आज यहाँ नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता के समक्ष आत्मसपर्मण कर दिया। उसे 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि महिला नक्सली नागपुर में रहकर शहरी नेटवर्क के लिए काम करती रही है। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम है। उसने पिछले सात वर्षों में आठ नक्सली वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि कई सुदूर गांव अब मुख्य मार्गों से जुड़ गये हैं, इससे नक्सल विरोधी मुहिम में और सफलता मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



