नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक महाराष्ट्र में हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चक्रधरपुर मंडल के लोटापहाड़-सोनुवास्टेशनों के बीच रविवार देर रात करीब ढाई बजे पटरी को लैंडमाइंस लगाकर उड़ाया, जिस कारण ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब ढाई बजे नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़-सोनुवा स्टेशन के बीच किलो मीटर संख्या 322/17-19 के पास थर्ड लाइन को लैंडमाइंस लगाकर ब्लास्ट कर दिया, जिस कारण थर्ड लाइन की रेल पटरी क्रैक हो गई।
इसके बाद नक्सलियों ने अप लाइन पर लैंड माइंस लगा रेल पटरी उड़ा दी, जिससे करीब 2 मीटर तक रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद सोनुवा थाना पुलिस, आरपीएफ सहित कई अधिकारी बम निरोधक दस्ता के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। रेल मंडल के पीडब्लूआई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त रेलवे पटरी और ओएचई को दुरुस्त करने में जुट गये हैं।
ट्रेनों का परिचालन ठप होने के कारण राउरकेला रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस में खड़ी है, वहीं चक्रधरपुर स्टेशन पर हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस खड़ी है। जबकि पुरी योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस जमशेदपुर में खड़ी है। चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा सवारी गाड़ी चक्रधरपुर में ही खड़ी है।


Download Android App
Download iOS App



