ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को 16 दिसंबर को को एक बार फिर तलब किया है। एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से निकले ड्रग्स केस को लेकर उनसे पूछताछ करेगी। पिछले महीने भी अर्जुन रामपाल और उनकी लिविंग पार्टनर से एनसीबी ने लंबी पूछताछ की थी।
छापेमारी में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के ड्राइवर से पूछताछ करने के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। वहीं इससे पहले 19 अक्टूबर को रामपाल की दक्षिण अफ्रीकी मूल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई एजिसिलाओस डेमेट्रियड्स को गिरफ्तार किया था।
एनसीबी ऑफिस से निकलने के बाद अर्जुन रामपाल ने 13 नवंबर को कहा था, किसी भी निर्दोष की प्रतिष्ठा का कत्ल करना गलत है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना देना नही है। मगर इस केस को लेकर एनसीबी जो काम कर रही है वो सही है। जिन मामलों की जांच एनसीबी कर रही है, एनसीबी को भी इस पर यकीन हो गया है कि मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है।
इससे पहले एनसीबी अधिकारी ने मीडिया के सामने कहा था कि अर्जुन रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल गीयर्ड को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि गीयर्ड को एनसीबी की एक टीम ने 12 नवंबर को गिरफ्तार किया।


Download Android App
Download iOS App



