गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गोवा यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख गिरीश चोडनकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत से मुलाकात की।
चोडनकर ने सोमवार को पवार से मुलाकात के बाद 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से पूर्व राकांपा के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हमने बैठक के दौरान राजनीति पर चर्चा नहीं की।”
गोवा के एक होटल में हुई इस बैठक में पवार के साथ उनकी बेटी तथा लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले भी थी। पिछले सप्ताह एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गोवा में कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की बात से इनकार कर दिया था। पटेल ने कहा था कि एनसीपी गोवा में अगले चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों के साथ सरकार बनाने की स्थिति में होगी और कांग्रेस तथा बीजेपी का विकल्प प्रदान करेगी।


Download Android App
Download iOS App



