संन्यास लेने के बाद शेन वॉटसन ने इस खास अंदाज में CSK के सभी फैन्स का आभार व्यक्त किया

Summary :

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होने के बाद खुद से भी सोमवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होने के बाद खुद से भी सोमवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इस दौरान वॉटसन ने कहा कि उन्होंने अपने 20 साल के कैरियर के प्रत्येक पल का जमकर आनंद लिया है। साथ ही उन्होंने जो सपना देखा था उसे साकार करने के लिए वो खुद को खुशनसीब मानते हैं। 
मालूम हो 39 साल के वॉटसन साल 2016 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके थे। वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग को भी अलविदा कहा था। ऐसे में हाल ही में सीएसके ने एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वॉटसन चेन्नई के फैंस को थैंक्स बोल रहे हैं।
क्या कहा शेन वॉटसन ने?
अपनी रिटायरमेंट स्पीच में शेन वॉटसन ने कहा कि आखिरी 3 साल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने उनके करियर का सबसे शानदार समय रहा, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे। वॉटसन ने कहा कि मुझे सीएसके की ओर से खेलते हुए आप लोगों ने जो प्यार दिया उसे मैं हमेशा याद रखूंगा और उसके लिए खुद को किस्मत वाला मानूंगा।

उन्होंने कहा कि वास्तव में लगता है कि यह सही समय है। मैं जानता हूं कि मैंने क्रिकेट में अपना आखिरी मैच, अपने प्रिय चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आखिरी मैच खेल लिया है। अपने लंबे करियर में इतनी चोटों के बावजूद 39 वर्ष की उम्र में अलविदा कहने पर मैं वास्तव में खुद को भाग्यशाली मानता हूं।
आगे शेन वॉटसन ने कहा अपने करियर में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों विशेषकर अपनी मां, पिताजी, बहन निकोल और अपनी पत्नी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सभी कोच, मेंटोर, टीम के साथियों और फैन्स का भी आभार जताया। वॉटसन ने इस साल आईपीएल में चेन्नई की तरफ से 299 रन बनाए। चेन्नई की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।
वॉटसन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टी-20 फॉर्मेट में उनकी काफी मांग थी और वह आईपीएल में शुरू से नियमित रूप से खेलते रहे। आईपीएल में उन्होंने 145 मैचों में 3874 रन बनाए जिसमें चार शतक और 21 अर्धशतक शतक शामिल हैं। उन्होंने इसके अलावा 92 विकेट भी झटके। 
वॉटसन का आईपीएल कैरियर
वैसे कुछ भी हो शेन वॉटसन का आईपीएल कैरियल काफी लजावाब रहा है। उन्होंने रास्थान रॉयल्स,आरसीबी और सीएसके का प्रतिनिधित्व किया। वॉटसन ने 145 मैचों में 30.99 की बेहतरीन औसत से 3874 रन बनाए। वॉटसन ने आईपीएल में 4 शतक और 21 अर्धशतक ठोके। वॉटसन ने आईपीएल में 92 विकेट भी चटकाएं। 

Desk Team