राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया जारी है और पांच दिनों के अंदर तस्वीर साफ हो जायेगी। श्री पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच श्री पवार दो दिनों के दौरे पर यहां पहुंचे हैं। वह क्षेत्र में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने और स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां आये हैं।
राहुल बोले- ‘मोदीनॉमिक्स’ ने इतना नुकसान कर दिया कि सरकार को अपनी रिपोर्ट छिपानी पड़ रही है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राकांपा ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने के लिए अलग से एक समिति गठित की है। राज्य में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन के तौर-तरीकों पर चर्चा के लिए दोनों दलों की अगले दो-तीन दिनों में नयी दिल्ली में बैठक होने की संभावना है।
महाराष्ट्र में अभी तक की स्थिति से लग रहा है कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना मिलकर सरकार बना लेंगी। दो सौ अट्ठासी सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के 56, कांग्रेस के 54 और राकांपा के 44 विधायक हैं, जो बहुमत की 145 की संख्या से अधिक हैं।


Download Android App
Download iOS App



