राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता डी.पी. त्रिपाठी का गुरुवार को दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया, “श्री डी. पी. त्रिपाठी जी के निधन से काफी दुखी हूं। वह राकांपा के महासचिव और हम सबके मार्गदर्शक थे।”
सुले कहा, “उन्होंने राकांपा की स्थापना के समय से हमें बहुमूल्य परामर्श और मार्गदर्शन दिया जिसे हम याद रखेंगे। ईश्चर उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे डी. पी. त्रिपाठी वाम छात्र राजनीति से चमके थे और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी थे। आपातकाल में वह जेल भी गए थे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए और राजीव गांधी के सलाहकार हो गए। बाद में वह शरद पवार के नेतृत्व में राकांपा में शामिल हो गए थे। वह राज्यसभा के सांसद रहे और एक पत्रिका के संपादक भी रहे।


Download Android App
Download iOS App



