दिल्ली के पीरागढ़ी उद्योग नगर में गुरुवार को आग लगने की घटना के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने ‘मेरा दिल्ली-मेरा सुझाव’ अभियान स्थगित कर दिया है। यह कैंपेन आज शुरू होने वाला था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसे में आज शुरू होने वाले कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार से ‘मेरी दिल्ली-मेरा सुझाव’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया था। इस मुहिम के तहत बीजेपी दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए जनता के बीच जाकर सुझाव लेगी और उसी के आधार पर पार्टी का मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) जारी होगा।

मुहिम को लॉन्च करने के लिए सब कुछ तैयारियां पूरी कर ली गई थीं मगर पीरागढ़ी उद्योग नगर की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे आग लगने के बाद बीजेपी ने आज का अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। आग बुझाने के लिए 35 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव कार्य जारी है।


Download Android App
Download iOS App



