देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी के कारण बेहिसाब मौतों के आगे सरकार के तमाम प्रयास फेल होते नजर आ रहा हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कोरोना हालातों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया है।
देश में ऑक्सीजन की कमी और विदेशों से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर नवाब मलिक ने कहा की आज की तारीख में मरीजों को ऑक्सीजन देने की क्षमता देश में नहीं है। विदेशों से जो मदद आई है वो भी गोदामों में पड़ी हुई हैं। केंद्र सरकार को बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के ऑर्डर देने चाहिए।
कोरोना : UN ने भारत के साथ दिखाई एकजुटता, 10000 ऑक्सीजन जनरेटर्स और 1 करोड़ मास्क की दी मदद
उन्होंने कहा कि देश में जब 500 कोरोना के मामले थे तो प्रधानमंत्री ने देश में लॉकडाउन लगाया था। अब मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं, केंद्र ने कोई नीति नहीं बनाई है। प्रधानमंत्री कोरोना परिस्थिति से अपने हाथ को झटकने का काम कर रहे हैं। कोरोना को संभालने में प्रधानमंत्री विफल हो रहे हैं।
बता दें कि देश में कोरोना कोरोना की दूसरी लहर के बीच वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की भी आशंका जताई है लेकिन, यह लहर कब तक आएगी यह स्पष्ट नहीं है। दूसरी लहर से जूझ रहे देश में रोजाना महामारी के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से रोजाना होने वाली मौत का आंकड़ा डराने वाला है।
कोरोना से हालात बदतर, PM और स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी जिम्मेदारियों से झाड़ा पल्ला : चिदंबरम
शुक्रवार को 24 घंटे में 3,915 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,34,083 हो गई है। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 4,14,188 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 2,14,91,598 हो गए जबकि देश में 36 लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।


Download Android App
Download iOS App



