गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। इन चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और समान विचार वाले दलों के साथ गठबंधन के बारे में विचार करेगी। पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि पार्टी अकेले प्रदेश की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की स्थिति में होगी और गठबंधन की स्थिति में सीटों के बंटवारे पर बाद में चर्चा की जाएगी।
कांग्रेस के साथ गठबंधन से इंकार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनसीपी समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिल कर गोवा में अगली सरकार बनाने की स्थिति में होगी और पार्टी, लोगों को कांग्रेस और बीजेपी का विकल्प मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा, ”हम अगले डेढ़ साल तक कठिन मेहनत करेंगे। हम महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ मंत्री को गोवा का प्रभारी नियुक्त करेंगे।”
उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को एनसीपी पणजी में अपने प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ करेगी। उन्होंने कहा, ”राकांपा एक विश्वसनीय नेतृत्व एवं एक विकल्प देगी। पार्टी को मानने वाले गोवा में पर्याप्त संख्या में लोग हैं। लोगों का विश्वास एवं भरोसा जीतने के लिए पार्टी कड़ी मेहनत करेगी।


Download Android App
Download iOS App



