मूसेवाला हत्याकांड में आया नया मोड़, केन्या और अजरबैजान से हिरासत में लिए गए संदिग्ध

Summary :

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को हुई थी। गायक की सनसनीखेज हत्या के मामले में केन्या और अजरबैजान से एक-एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है।

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को हुई थी। गायक की सनसनीखेज हत्या के मामले में केन्या और अजरबैजान से एक-एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है। केन्या और अजरबैजान ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और भारत इस मामले में दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।
मूसेवाला ने लड़ा था विधानसभा चुनाव 
वही, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा, ‘अजरबैजान और केन्या में एक-एक संदिग्ध को वहां के स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया है और हम दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।’ वह अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में नजरबंदी पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। मूसेवाला को पंजाब पुलिस द्वारा उसकी सुरक्षा वापस लेने के कुछ दिनों बाद मार दिया गया था। गायक ने पिछले साल कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार से हार गए थे।

Desk Team