नव वर्ष: अहमदाबाद में शराब पीने और रखने वाले 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार

Summary :

गुजरात के अहमदाबाद शहर में नववर्ष के जश्न के दौरान शराब पीने व शराब रखने वाले 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुजरात के अहमदाबाद शहर में नववर्ष के जश्न के दौरान शराब पीने व शराब रखने वाले 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। गुजरात में शराब बनाना, बेचना और पीना प्रतिबंधित है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारी संख्या में लोग शहर के मध्यरात्रि में नए साल का स्वागत करने के लिये साबरमती तट और अन्य महत्वूर्ण स्थानों पर पहुंचे। 
उन्होंने कहा कि इस दौरान इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली। हालांकि सरदारनगर, बापुनगर और मेघानीनगर इलाकों समेत कई स्थानों पर नव वर्ष के दौरान कई लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। कई लोगों के पास से शराब बरामद हुई, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (नियंत्रण) विजय पटेल ने कहा, “बीती रात लगभग 368 लोग शराब पीने जबकि 41 अन्य लोगों को शराब मिलने के मामले में गिरफ्तार किया गया।”

Desk Team