नववर्ष : उद्धव ठाकरे ने लोगों से कोविड के खिलाफ सावधान रहने की अपील की

Summary :

नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से सावधान रहने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनके व्यवहार से कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार नहीं हो।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से सावधान रहने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनके व्यवहार से कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार नहीं हो।
हमें सतर्क और सावधान रहने की जरूरत – उद्धव
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘हम रूकना नहीं चाहते हैं, लेकिन हमें सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है, चाहे कितनी ही चुनौतियां क्यों ना आएं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नववर्ष हम सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए। इसके लिए, आइए हम सभी बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लें। ’’
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों सहित 8,067 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए 2,699 मामलों से अत्यधिक वृद्धि होने को प्रदर्शित करता है। वहीं, पिछले 24 घंटे में आठ संक्रमितों की मौत भी हुई है।

Shera Rajput