मुंबई से जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गये कोरोना वायरस रोगियों के 282 नमूनों में से 55 प्रतिशत ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाये गये है। बीएमसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बीएमसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीएमसी के कस्तूरबा अस्पताल और पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में एक प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों का यह सातवां समूह था।
संक्रमित लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी
विज्ञप्ति में बताया गया कि 282 नमूनों में से 156 (55 प्रतिशत) ओमीक्रोन स्वरूप के, 89 (32 प्रतिशत) डेल्टा डेरिवेटिव के और 37 (13 प्रतिशत) डेल्टा स्वरूप के पाए गए।
संक्रमित लोग मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे और उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की केवल पहली खुराक ली थी।
इसके अलावा, इन 282 रोगियों में से केवल 17 को ही अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता थी। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से नौ ओमीक्रोन से संक्रमित हैं।


Download Android App
Download iOS App



