कोरोना वायरस का नया रूप भारत में तबाही मचा रहा है। चिंता बढ़ने वाली बात यह है कि कोरोना का ये नया स्ट्रेन बच्चों और युवाओं के बाद नवजात को भी अपना शिकार बना रहा है। कोरोना से गुजरात के सूरत में 14 दिन पहले ही दुनिया में कदम रखने वाली बच्ची की जान ले ली। बच्ची जन्म से ही संक्रमण की चपेट में थी।
एक अप्रैल को जन्मी बच्ची डायमंड अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल के मुताबिक बच्ची को जन्म से ही कोरोना वायरस संक्रमण था। उसकी मां भी कोरोना वायरस से पीड़ित थी। बयान के मुताबिक, “बच्ची की मां को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं बच्ची को आईसीयू में गया था। जब उसकी बहुत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे रेमडेसिविर का भी इंजेक्शन दिया गया था।”
हाल में ही कोरोना से ठीक हुए एक व्यक्ति ने बच्ची के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट किया था, इसके बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। गुजरात में कोरोना की वजह से हुई मौत में ये सबसे कम उम्र की मौत है। सूरत में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,551 नए मामले सामने आए तथा 26 संक्रमितों की मौत हुई।


Download Android App
Download iOS App



