पश्चिम बंगाल से शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी समीम अंसारी को गिरफ्तार किया। एनआईए अधिकारियों के अनुसार मुर्शिदाबाद के जलंगी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नंदपारा कालीगंज निवासी समीम अंसारी को मुर्शिदाबाद न्यायिक अधिकारी (सीजेएम) के समक्ष पेश किया गया और उसको ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया गया है।
इसके बाद अब उसे दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि एनआईए ने केरल के एर्नाकुलम जिले तथा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न जगहों से 19 सितंबर को अल कायदा के नौ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी समीम अलकायदा मॉड्यूल का 10वां आतंकी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों का संपर्क पाकिस्तान से है और इनकी नयी दिल्ली समेत देश के कई सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की योजना थी। उनसे कई विस्फोटक उपकरण और जिहादी साहित्य बरामद किये गये थे।


Download Android App
Download iOS App



