गुजरात सरकार ने चार शहरों में लागू रात का कर्फ्यू मंगलवार को और 15 दिन यानी 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में लागू रात का कर्फ्यू अब 15 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।
इसमें कहा गया है कि सरकार ने जांच, संक्रमितों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने और उपचार एवं अन्य उपायों पर केंद्र के दिशानिर्देशों को लागू करने को भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण सरकार ने गत 16 मार्च को रात के कर्फ्यू के समय में दो घंटे की वृद्धि की थी जो पिछले साल नवंबर से लागू है।
स्थानीय अधिकारियों ने बाद में उस समय को एक और घंटे बढ़ाने का फैसला किया। रात का कर्फ्यू 31 मार्च तक लागू रहना था।
गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,220 नए मामले सामने आये।


Download Android App
Download iOS App



