कांग्रेस ने सोमवार को अपनी मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरूपम को पदमुक्त करते हुए उनके स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को जिम्मेदारी सौंप दी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देवड़ा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी निरूपम के योगदान की सराहना करती है। गौरतलब है कि मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। कुछ नेताओं ने निरुपम के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की थी।
निरूपम मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए, देवड़ा को मिली जिम्मेदारी
Summary :
मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मतभेद की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। कुछ नेताओं ने निरुपम के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की थी।


Download Android App
Download iOS App



