कचरा डंपिंग यार्ड में आग बुझाने के अभियान में लगा है आईएएफ का हेलिकॉप्टर

Summary :

समन्वय से आग बुझाने का अभियान चला रही है। शहर निगम के सूत्रों ने बताया कि दमकल की लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई है। 

 भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक हेलिकॉप्टर यहां के निकट कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। आईएएफ के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आग रविवार की शाम को लगी थी और दमकल की 20 से अधिक गाड़ियों के आग पर काबू पाने के प्रयास के बावजूद इस पर नियंत्रण नहीं किया जा सका।

 सूत्रों ने बताया कि इसलिए जिला प्रशासन ने पानी के छिड़काव के लिए एमआई017वी5 हेलिकॉप्टर की सेवा ली। हेलिकॉप्टर बांबी बकट (बाल्‍टी) के इस्तेमाल से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। बांबी बाल्टी में एक समय पर अधिकतम 3,500 लीटर पानी लाया सकता है। उन्होंने बताया कि आईएएफ, पुलिस समेत स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से आग बुझाने का अभियान चला रही है। शहर निगम के सूत्रों ने बताया कि दमकल की लगभग 30 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई है।

Desk Team