राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि केंद्र सरकार ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) कोष योजना को निलंबित कर दिया है, लेकिन वह नए संसद भवन के निर्माण का काम आगे बढ़ा रही है, जिसकी कोविड-19 महामारी के दौरान अभी कोई जरूरत भी नहीं है।
सुले ने ठाणे जिले के अम्बरनाथ कस्बे में आगामी निकाय चुनाव प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सेंट्रल विस्टा परियोजना पर 800 करोड़ से ,000 करोड़ रुपये तक खर्च करने जा रही है।
बारामती से सांसद सुले ने कहा, ‘‘ हमने इसकी मांग नहीं की। महामारी काल में इसकी अभी जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने एक अस्पताल का निर्माण कराया होता और वे इस उद्देश्य के लिए पांच साल तक भी हमारे कोष से राशि की कटौती करते, तो मैं खुशी-खुशी इसे दे देती।’’
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2020-21 और 2021-22 के एमपीएलएडी कोष को अस्थायी तौर पर निलंबित करने की मंजूरी दे दी थी, ताकि इस कोष का इस्तेमाल कोविड-19 महामारी से पैदा हुई विपरीत परिस्थितियों से निपटने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के लिए किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App



