मध्य प्रदेश की विधानसभा में पेश होने वाले आगामी बजट में कोई भी नया कर (TAX) नहीं लगाया जाएगा। राज्य के वित्तमंत्री तरुण भनोत ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें की मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों भूचाल आया हुआ है।
वित्त मंत्री भनोत ने सोमवार को कहा, “विधानसभा में 18 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। यह बजट जनहितैषी और कल्याणकारी होगा। इस बजट के जरिए प्रदेश की जनता पर किसी तरह का बोझ नहीं डाला जाएगा। कोई भी नया कर नहीं लगाया जाएगा।”
लापता कांग्रेस MLA भोपाल पंहुचा , कहा- मुझे न तो किसी ने बंधक बनाया था न ही मुझे BJP से पैसे का कोई ऑफर मिला
भनोत से जब वर्तमान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “राज्य की कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है, बीजेपी लगातार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है मगर उसे सफलता नहीं मिलगी।”
निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने सोमवार को भनोत से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने फिर दोहराया, “वे कमलनाथ के साथ है और सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है।”


Download Android App
Download iOS App



