धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Summary :

रेणुका चौधारी ने इस मामले में अदालत से जारी नोटिस स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के दौरान मुकदमें में अदालत में हाजिर नहीं हुईं।

तेलंगाना के खम्माम की एक अदालत ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। रेणुका चौधारी ने इस मामले में अदालत से जारी नोटिस स्वीकार नहीं किया और सुनवाई के दौरान मुकदमें में अदालत में हाजिर नहीं हुईं। 

चकबंदी कार्यालय में ताले लगा चार कर्मचारी बनाए बंधक

यह मामला एक स्थानीय नेता की पत्नी कविता ने दायर किया है। याचिका दायर करने वाली महिला का आरोप है कि कांग्रेस की नेता ने उनके पति को पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिलाने का वादा किया था, किंतु वह टिकट नहीं दिला पाईं।

Desk Team