पंजाब तथा हरियाणा सहित उत्तर भारत में शीतलहर तथा पाले का कहर जारी है तथा आने वाले कुछ दिनों तक इससे राहत की संभावना नहीं है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों तक शीतलहर तथा पाले का प्रकोप जारी रहेगा और इसके बाद घने कोहरे के आसार हैं 1क्षेत्र में हाड़कंपाती ठंड के कारण आम जनजीवन पर असर पड़।दिन में ठंड से कुछ राहत मिली। क्षेत्र में शाम से सुबह तक कड़के की ठंड पड़ रही है। आदमपुर का पारा आज भी एक डिग्री तक रहने से जनजीवन पर असर पड़।
हिसार,नारनौल,लुधियाना तथा बठिंडा का पारा क्रमश: दो डिग्री, अंबाला, रोहतक, अमृतसर का पारा क्रमश: तीन डिग्री, करनाल चार डिग्री, भिवानी पांच डिग्री,पटियाला पांच डिग्री,हलवारा का पारा चार डिग्री रहा।
दिल्ली भी इन दिनों ठंड की चपेट में होने के कारण वहां का पारा चार डिग्री,जम्मू छह डिग्री और श्रीनगर शून्य से कम चार डिग्री रहा।हिमाचल प्रदेश में शिमला का पारा छह डिग्री,भुंतर,सुंदरनगर का पारा शून्य डिग्री, मनाली एक डिग्री,कल्पा शून्य से कम चार डिग्री,सोलन शून्य के आसपास, नाहन चार डिग्री, उना तीन डिग्री, कांगडा चार डिग्री, मंडी तथा धर्मशाला का पारा पांच डिग्री रहा।मौसम में फिलहाल कोई बदलाव की संभावना नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



