अब से करीब 19 साल पहले मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दिलबर गाना पेश किया था और इस गाने में उनके जबरदस्त डांस ने ऐसी आग लगायी थी की ये गाना एक डांस आइकोनिक बन गया। इसके बाद फिल्म सत्यमेव जयते में एक्ट्रेस नोरा फतेही ही इस गाने के वर्ज़न 2.0 पर ऐसा ऐसा तड़कता भड़कता डांस किया की दुनिया दीवानी हो गयी।
जब सुष्मिता सेन ने सबसे पहले इस गाने पर परफॉरमेंस दिया था तो उस समय के दर्शक सुष्मिता के चार्म और डांसिंग पर दिल हार बैठे थे और अब नोरा फतेही ने भी इस गाने अपने बैली डांस से हर किसी का दिल जीत लिया था।
ये गाना सुष्मिता के समय पर जितना हिट हुआ था उससे कहीं ज्यादा नोरा फतेही ने डांस के साथ इस गाने ने सुर्खियां बटोरी। लेकिन अब मार्किट में एक नया दिलबर आ गया है जिसने इन दोनों अभिनेत्रियों को हैरान कर दिया है।
जी हाँ हम बात कर रहे है उस स्टार के बारे में जिसने दिलबर गाने पर डांस करते हुए वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब उनका ये डांस वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।
आपको बता दें की एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जब इस डांस परफॉरमेंस को देखा तो उन्होंने इस स्टार को डांस बैटल के लिए चैलेंज कर दिया। आपको जानकार हैरानी होगी की ये स्टार कोई अभिनेत्री नहीं है बल्कि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ है जो अपने बेहतरीन डांस के लिए भी खूब मशहूर है।
नोरा फतेही ने जब उनका डांस वीडियो देखा तो उन्होंने टाइगर के शानदार डांस की खूब तारीफ की और साथ ही उन्हें डांस में चिनौती भी दे डाली।
टाइगर कितने शानदार डांसर है इसमें कोई शक नहीं है पर नोरा भी बेहद हाई क्लास डांसर मानी जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों सुपर डांसर्स के बीच जंग कितनी रोमांचक होगी तब तक आप टाइगर श्रॉफ के इस डांस वीडियो को एन्जॉय कीजिये।
देखें टाइगर श्रॉफ का डांस विडियो
https://www.instagram.com/p/BrmWtjmnhu5/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App









