राजधानी दिल्ली में अपनी सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (आप) अब हिमाचल प्रदेश में भी अपनी सियासी जमीन की तलाश में जुट गई है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि वो नवंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ यह छठा राज्य होगा जहां पर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा में चुनाव लड़ रही है।
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा के बाद यह छठा राज्य है जहां आप विधानसभा चुनाव लड़ रही है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को बताया कि उसका मुख्यमंत्री चेहरा कैसा होगा।
‘आप’ के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार प्रदेश से ही आने वाला कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे प्रदेश का गौरव कहा जा सकता है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आप इस चुनावी जंग को जीतने के लिये तैयारी में जुटी है। पार्टी ने पहले ही कह रखा है कि अगर वह प्रदेश में अगली सरकार बनाती है तो लोगों को बिजली की 300 यूनिट मुफ्त दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



