आपने जमीन के ऊपर और जमीन के नीचे मेट्रो चलते तो देखी ही होगी लेकिन अब जल्द ही भारत में पानी के अंदर चलने वाली ट्रैन को देख सकेंगे। इस मेट्रो को कोलकाता में हुगली नदी के नीचे से चलाया जाएगा। जिसके लिए रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस ट्रेन के संचालन के लिए खास सुरंग बनाई गई है जो 520 मीटर लंबी और करीब 30 फुट गहरी है।
खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस प्रोजेक्ट का वीडियो किया ट्वीट
भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है।
इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधा, और देश को गर्व का अनुभव होगा। pic.twitter.com/MDzj42s5XZ
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 8, 2019
यह ट्रेन सॉल्ट सेक्टर 5 से चलकर हावड़ा मैदान तक 16 किलो मीटर का सफर तय करेगी। मेट्रो के पहले फेस का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही कोलकाता की जनता के लिए पहले फेस को चालू कर दिया जाएगा, जिसमें वह इस खास यात्रा के अनुभव का लुफ्त उठा पाएंगे। ट्रेन को पानी के रिसाव से सुरक्षा देने के लिए 4 हाई टेक सुरक्षा कवच सुरंग के भीतर लगाए गए हैं।
हुगली नदी के अंदर बना यह सुरक्षा कवच देश की हाईटेक तकनीक प्रतीक है, क्योंकि इससे पहले जमीन के नीचे सुरंग में कोई ट्रेन नहीं गुजरती थी।
जानकारी के अनुसार इस ट्रेन को सुरंग पार करने में मात्र एक मिनट का समय लगेगा। इससे पहले देश में सी प्लेन के जरिए पानी के ऊपर हवाई जहाज चलाने का ट्रायल कर चुके हैं, भविष्य में देश में उड़ने वाली बसों की तैयारी भी चल रही है। भारत पानी के अंदर ट्रेन चलाकर अपने शौर्य को प्रदर्शित करते हुए नया कीर्तिमान रचने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



