इन्दौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में मरीजों की संख्या 1,360 हुई

Summary :

मध्यप्रदेश के इन्दौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की तादाद बढ़कर 1,360 पर पहुंच गयी है।

मध्यप्रदेश के इन्दौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की तादाद बढ़कर 1,360 पर पहुंच गयी है। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,360 मरीजों में से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। 

दुनियाभर में कोविड-19 से मृतकों की संख्या हुई 150,000 के पार, 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित

उन्होंने बताया कि इंदौर में कोरोना वायरस से 892 लोग संक्रमित हैं। इन्दौर में इस घातक महामारी से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।  अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भोपाल और उज्जैन में छह-छह, देवास में पांच, खरगोन में चार और छिंदवाड़ा में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है।  कोरोना वायरस का घातक संक्रमण मध्यप्रदेश के 25 जिलों में फैल चुका है। प्रदेश में कुल 52 जिले हैं।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 99 लोग शनिवार तक स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। 

Desk Team