हल्द्वानी : नर्सों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज एसोसिएशन के बैनरतले नगर में जुलूस निकाल बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। ट्रेंड नर्सिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया की उत्तराखंड शाखा के बैनर तले नर्सेज ने शहर के नैनीताल रोड से जुलूस निकाला। बाद में यह जुलूस बुद्ध पार्क पहुंच गया जहां वक्ताओं ने कहा कि सरकार को नर्सेज का उत्पीडऩ बंद करना चाहिये। नर्सें स्वास्थ्य महकमे की अहम कड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद उनका शोषण किया जाता है।
अब नर्सों ने किया विरोध प्रदर्शन
कहा कि जब तक नर्सेज का शोषण बंद नहीं किया जाता तब उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ठेका प्रथा बंद करने, स्थाई रोजगार की पहल करने, नर्सिंग शोषण बंद करने, समान कार्य के लिये समान वेतन दिए जानेे, नर्स और मरीज का अनुपात सही किया जाने, प्राइवेट अस्पतालों में कार्यरत नर्सेज के वेतन में वृद्धि की भी मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ललिता बिष्ट, आशा थापा, रेखा त्रिपाठी, मयंक राणा, प्रशांत बिष्ट, रितेश पांडे आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



