प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय सचिव का एक अटपटा बयान सामने आया है, जिसके बाद अब यही सवाल उठने लगा है कि राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने ऐसा बयान क्यों दिया है। दरअसल, पंकजा मुंडे बीते दिन बीड जिले के अंबाजोगई में एक सार्वजनिक रैली में पहुंची थी। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं अगर सच्चे मन से काम करूंगी तो लोगों के दिमाग में रहूंगी, तब मोदी जी भी मेरा राजनीतिक करियर खत्म नहीं कर सकते है। ‘
एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के अंबाजोगई में पीएम मोदी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था, जहां पंकजा मुंडे पहुंची थी। यहां उनका जमकर स्वागत हुआ था। रैली को संबोधित करते हुए मुंडे ने कहा ,’कांग्रेस पार्टी में सदा से परिवारवाद चलता आया है और शायद ये खत्म नहीं होगा कभी। पीएम मोदी परिवारवाद खत्म करने में यकीन रखते है। मैं एक पॉलिटिकल परिवार से हूं, लेकिन अगर मैं आपके दिल और दिमाग में रहती हूं, तो पीएम मोदी भी मेरा करियर खत्म नहीं कर पाएंगे। ‘
बयान पर नेताओं ने जताई नाराजगी
हम आपको बता दें, पंकजा के इस बयान पर अब बवाल मचने लगा है। कोई उन्हें सीधे रूप से कुछ नहीं कह रहा है। लेकिन, अब अन्य नेता उनके बयान पर एतराज जता रहे है। नेताओं का कहना है कि वो नेता है , ‘उन्हें बयान देने का हक है, लेकिन वो अपने भाषण में पीएम मोदी का उल्लेख करने से बच सकती थीं। ‘


Download Android App
Download iOS App



