दुनिया भर के लोग भले ही अपने जगह पर रह कर कभी कुछ गलत कर दें, या किसी से लड़-झगड़ ले, पर जब देश के राष्ट्र ध्वज के सम्मान की बात आती है तब वो बिल्कुल सीना तान के खड़े हो जाते हैं और इसमें हमारे क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं रहते.

वहीं आज सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग विडियो ट्रेंड कर रहा है, जिसमें हम ये देख सकते है कि पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अपने पैर से अपने ही देश के राष्ट्र ध्वज को उठा रहे हैं. दरअसल रिजवान अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे, जिसमें की फैंस दर्शक दीर्घा के ऊपर वाले फ्लोर से कैप, टी-शर्ट और पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज रिजवान की तरफ दे रहे थे, ताकि उन्हें उनका ऑटोग्राफ मिल सके.

वहीं जब रिजवान सभी चीजों पर अपना साइन कर दिए और फिर जब वो कैप,टी-शर्ट और फ्लैग को वापस दर्शक की तरफ देने को जा रहे थे, तभी उन्होंने ऐसा अपने देश के राष्ट्र ध्वज को पैर से संभाल कर उठाया, जोकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है. रिजवान के इस हरकत से क्रिकेट फैंस उनसे काफी नाराज है.

लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कब का है, ये तो साफ नहीं हो पाया है, मगर अनुमान के अनुसार ये वर्तमान में चल रहे पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों के टी20 सीरीज का है.
वीडियो में साफ पता चल रहा है कि उन्होंने यह शर्मनाक हरकत की है. हम सब जानते है कि क्रिकेट से पहले देश की इज्जत है, जिसे हमें हमेशा ध्यान में रखना चाहिए. रिजवान भले ही एक बड़े क्रिकेटर है और आईसीसी के टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 है, मगर उनकी ये हरकत से कोई भी खुश नहीं हैं.


Download Android App
Download iOS App



