केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने केंद्र से ओडिशा में अंगुल एल्यूमिनियम पार्क में बुनियादी ढांचे के उन्नयन परियोजना को फिर से शुरू करने करने का आग्रह किया है। प्रधान ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में संबंधित अधिकारियों को अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश देने के लिए निजी तौर पर दखल देने की मांग की।
इस पत्र को बुधवार को मीडिया में जारी किया गया। मंत्री ने कहा, “मैं एल्यूमिनियम उद्योग की औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के उद्देश्य से एमआईआईयूएस के तहत अंगुल में ओडिशा एल्यूमिनियम क्लस्टर में केंद्रीय सहायता बहाल करने का आग्रह करता हूं।” गौरतलब है कि एल्युमिनियम पार्क में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए एक परियोजना को अगस्त 2015 में मंजूरी दी गई थी, इस परियोजना की अनुमानित लागत 99.60 करोड़ रुपये थी, जिसमें 33.44 करोड़ रुपये केंद्रीय अनुदान था।
CM केजरीवाल बोले- हमने आखिरी वादा भी किया पूरा, अब दिल्ली वालों को हर महीने मिलेगा 15GB फ्री डेटा
हालांकि, मॉडिफाइड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन स्कीम (एमआईआईयूएस) की शीर्ष कमेटी ने एक नवंबर 2018 को अपनी बैठक में परियोजना की धीमी प्रगति की वजह से इसे छोड़ने का फैसला लिया। इसने अंगुल एल्यूमिनियम पार्क प्राइवेट लिमिटेड (एएपीपीएल) को जारी किए गए केंद्रीय अनुदान को वापस लौटाने का निर्देश दिया। एएपीपीएल परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी है।


Download Android App
Download iOS App



