नई दिल्ली : चोट से उबर चुके भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवज्ञानम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। बुमराह को सितंबर में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ था । वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल सके।
वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज भी नहीं खेल सकेंगे। वह एमसीए पर अभ्यास कर रहे हैं। बुमराह अगले साल न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी करेंगे जिसमें भारत पांच टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगा।
दिल्ली आईपीएल टीम के कर्मचारी होने के बावजूद रजनीकांत खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी काम करते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के एक सूत्र ने कहा कि जब आईपीएल नहीं चल रहा है तब रजनीकांत किसी के भी साथ काम करने के लिये स्वतंत्र हैं।


Download Android App
Download iOS App



