Odisha Hadsa : तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Summary :

Odisha Hadsa : ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हैदराबाद से बिहार जा रही तीर्थयात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस भयंकर हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Highlights . Odisha Hadsa में तीन की मौत . तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी थी टक्कर Odisha Hadsa में तीन की मौत ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हैदराबाद से बिहार जा रही तीर्थयात्री बस दुर्घटना(Odisha Hadsa) का शिकार हो गई। इस भयंकर हादसे में तीन…

Odisha Hadsa

Odisha Hadsa : ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हैदराबाद से बिहार जा रही तीर्थयात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस भयंकर हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Highlights
. Odisha Hadsa में तीन की मौत
. तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी थी टक्कर

Odisha Hadsa में तीन की मौत

ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हैदराबाद से बिहार जा रही तीर्थयात्री बस दुर्घटना(Odisha Hadsa) का शिकार हो गई। इस भयंकर हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल सभी पीड़ितों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Odisha News: तीर्थयात्रियों से भरी बस के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत,  14 घायल | Odisha News: Three people died, 14 injured as a bus full of  pilgrims collided

तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी थी टक्कर

जानकारी के अनुसार, बस 23 तीर्थयात्रियों को हैदराबाद से लेकर बिहार के गया के लिए रवाना हुई थी। शनिवार को तड़के सुबह बस ओडिशा जिले के बारीपदा एनएच-18 हाईवे पर पहुंची। बेतनोटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बूढ़ीखमार चौक के पास एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी, जिसे तेज रफ्तार से आ रही टूरिस्ट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

Odisha News: तीर्थयात्रियों से भरी बस के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत,  14 घायल | Odisha News: Three people died, 14 injured as a bus full of  pilgrims collided

टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस ट्रक के अंदर घुस गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला है।वहीं हादसा होते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार बताया जा रहा है कि यह हादसा बस ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar