ओडिशा में घातक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। राज्य रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यहां शनिवार को कोविड-19 के 3,543 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए है। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1,20,221 हो गई। यह जानकरी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के सात और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 538 पर पहुंच गई है। खुर्दा जिले में दो जबकि बोलांगीर, कटक, गंजाम, मलकानगिरी और सुंदरगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई। अधिकारी ने कहा कि ओडिशा में अब भी 29,229 लोग वायरस से संक्रमित हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 90,331 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 20.84 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



