आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हो गए है, तो वहीं मैनपुरी से लोकसभा सपा की सांसद डिंपल यादव ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर भाजपा पर कई सवाल दागे है, उन्होंने कहा, देश में मंहगाई आसमान छू रही है, तो लोंगो की थाली में खाने पीने की चीजे कम होती जा रही है, एक महिला को घर चलाना मुश्किल हो रहा है, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, उन्होेंने लखनऊ में हो रहे विकास को लेकर भी सवाल उठाए, इस दौरान उन्होंने कहा कि 1942 में आठ अगस्त को ही भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी, आज भी आठ अगस्त है, मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहती हूं कि देश को बांटना बंद करें।
डिंपल ने भाजपा पर लगाए आरोप
डिंपल ने कहा, मणिपुर में छह हजार एफआईआर दर्ज की गई, महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार पर क्या कदम उठाए गए, उन्होंने आगे कहा, अगर सरकार चाहती तो मणिपुर हिंसा को रोक सकती थी, बड़ी संख्या में राज्य में भारतीय सेना को तैनात किया गया, केंद्र सरकार ने राज्य के मुख्यमंंत्री को पद से बर्खास्त क्यों नहीं किया, पीएम मोदी संसद में आकर बयान दे इंडिया गठबंधन लगातार मांग कर रहा है।
जानिए बहस के लिए किस दल को मिला कितना समय
सूत्रों के मुताबिक, चर्चा के लिए 12 घंटे का समय तय किया गया है, सत्तारूढ़ भाजपा को चर्चा में भाग लेने के लिए लगभग सात घंटे का समय मिलेगा और कांग्रेस पार्टी के लिए लगभग एक घंटा 15 मिनट का समय आवंटित किया गया है।वाईएसआरसीपी, शिवसेना, जेडीयू, बीजेडी, बीएसपी, बीआरएस और एलजेपी को कुल 2 घंटे का समय दिया गया है, जिसे सदन में पार्टी के सांसदों की संख्या के हिसाब से बांटा गया है. अन्य दलों और निर्दलीय सांसदों के लिए 1 घंटा 10 मिनट की समय सीमा आवंटित की गई है।


Download Android App
Download iOS App



