स्पाइडर मंकी के साथ पंगा लेना महिला को पड़ गया भारी, सेल्फी के चक्कर में हो गई धुनाई

Summary :

बंदर के साथ सेल्फी लेती महिला का यह दिलचस्प वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला स्पाइडर मंकी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन बंदर महिला के साथ ऐसी हरकत कर देता है, जिसे देख किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

वक्त के साथ-साथ सेल्फी लेने का खुमार लोगों  के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसे देखो आज वो सेल्फी लेने के लिए बेकरार रहता है। कुछ लोग तो सेल्फी और रील के इस कदर दीवाने हो गए हैं कि वो अब इसके बिना रह नहीं सकते हैं। सेल्फी के चक्कर में कई लोग तो अपनी जान की भी फिक्र नहीं करते हैं और बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं।
इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है जिसे देखकर जहां कुछ लोग डर रहे हैं तो कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़की जू में स्पाइडर मंकी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश में कुछ ऐसा कर देती है जिसके बाद बंदर उसके साथ कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। तो चलिए आखिर क्या है इस वीडियो में आपको बताते हैं।
इस बात से तो सभी वाकिफ है कि जू में रहने वाले जानवर दिखने में भले ही शांत नजर आते हैं लेकिन कई बार मौके मिलने पर ये जंगली जानवरों से भी ज्यादा खुखांर हो जाते हैं। वायरल वीडियो में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है जिसमें एक लड़की जू में हाथ में फोन पकड़े दिखाई दे रही है और वो जाली के पीछे स्पाइडर मंकी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करती दिखीं।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते कि फोन पकड़े लड़की स्पाइडर मंकी के सामने अपने हाथ से मारने का इशारा करती है, उस लड़की के ऐसा करते ही बंदर भड़क जाता है उस लड़की पर बुरी तरह  से हमला कर देता है। स्पाइडर मंकी लड़की के बालों को पकड़कर खींचने लगता है और वो लड़की खुद को उसकी पकड़ से निकालने की कोशिश करती है।
इस बीच एक दूसरा स्पाइडर मंकी भी वहां पर आ जाता  है। महिला के साथ खड़ा एक शख्स उसकी मदद करने की कोशिश करता है। किसी तरह महिला अपने बालों को बंदर की पकड़ से निकल पाती है। वो शख्स तो जल्दी से वहां से निकल जाता है मगर जब महिला वहां से निकलने की कोशिश करती है तो वो बंदर एक बार फिर उस पर हमला कर देता है लेकिन इस बार महिला कैसे भी करके खुद को बचा लेती है।
इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं और महिला का मजाक भी उड़ा रहे हैं। जहां कुछ लोग महिला के साथ बंदर की इस हरकत को गलत बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, और पंगा लो। एक दूसरे यूजर ने कहा, जैसा करोगे वैसे ही भरोसा। एक अन्य यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ये क्या हुआ पापा की परी का हाल।

Desk Team