आगामी 5 अक्टूबर से भारत में वनडे विश्व कप खेला जाना है, जिसके लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयार तेज कर दी है। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम का सिलेक्शन होना अभी बाकी है, लेकिन कई खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, जो कि विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं भारत के स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन ने इस बात पर अपनी राय रखी है कि भारत की विश्व कप टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी को जगह मिल सकती है और किसे नहीं, हालांकि उन्होंने 2 खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा फोकस किया है, जिसका नाम है संजू सैमसन और तिलक वर्मा। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर अश्विन ने आखिर क्या-क्या कहा है।

दरअसल अश्विन ने अपनी प्रडिक्शन बताई है आगामी वनडे विश्व कप के लिए तो उसमें उन्होंने शुभमन गिल और रोहित शर्मा को ओपनर बताया है और साथ ही साथ विराट कोहली को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करना पक्का बताया हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि संजू को टॉप- 4 में जगह बना पाना काफी मुश्किल है क्योंकि श्रेयस अय्यर और के.एल राहुल भी फिट होने के कगार पर हैं। अश्विन ने कहा है कि भारत ने वनडे सीरीज में कई खिलाड़ियों को मौका मिला। इनमें से एक संजू सैमसन थे। उन्होंने वनडे सीरीज में अर्धशतक बनाया। पहले टी20 मैच में उन्होंने 12 गेंदों में 12 रन बनाए। उन्हें मध्यक्रम में भूमिका मिली। जब आईपीएल की बात आती है, तो वह तीसरे या चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि सैमसन का वनडे में बहुत अच्छा रिकॉर्ड है। वह बेहद शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भी 50 रन बनाए। उन्होंने मैदान पर आते ही स्पिन के प्रभाव को कम कर दिया और यही उनकी विशेषता है।

इसके बाद उन्होंने कहा है कि सैमसन की क्षमता और प्रतिभा को हम सब जानते हैं। वह किसी भी समय खेल का रुख बदल सकते हैं। वह बहुत अच्छे प्लेयर हैं और हम सभी उनका भला चाहते हैं, लेकिन जब टीम इंडिया की बात आती है तो हम सैमसन से जिस भूमिका की उम्मीद करते हैं वह अलग है। शीर्ष चार में उनके लिए फिलहाल कोई जगह नहीं है। हालांकि उन्होंने इमरजेंसी प्लान में संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम डाला है क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर राहुल विश्व कप के लिए फिट नहीं होते है तो फिर संजू को उनकी जगह पर मौका दिया जाएगा। वहीं उन्होंने तिलक वर्मा की तुलना भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से की है। अश्विन ने तिलक को लेकर कहा है कि जिस तरह से पहले टी-20 मैच में तिलक ने बल्ले से शानदार परफॉर्मेंस किया उससे हर कोई इंप्रेस हुआ। उनका बैटिंग स्टाइल रोहित शर्मा से मिलता-जुलता है। आमतौर पर भारतीय बल्लेबाजों को पुल शॉट खेलते हुए नहीं देखा जाता है, लेकिन तिलक वर्मा का गेम एक नेचुरल पुल शॉट की तरह ही लगता है।

तो अब देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन से खिलाड़ी विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह बना पाते है। वहीं संजू को मौका मिलती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी क्योंकि उनका प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में तो सही है मगर जिस तरह से वो टी20 में खेल रहे हैं, उस तरीके से वो शायद वनडे क्रिकेट से भी अपनी जगह खो बैठेंगे। विश्व कप के लिए भारतीय टीम का सिलेक्शन सितंबर के महीने में होगा, तो कौन-कौन सा खिलाड़ी होगा शामिल, इसका सबको इंतजार रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



