प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद और अशरफ की मौत के बाद पुलिस माफिया के शार्प शूटर को पकड़ने के लिए बड़ी तैयारी करने जा रही है। आपको बता दें जब अतीक का काले कारनामों की कोर्ट में सुनवाई हो रही थी तो पुलिस ने शाइस्ता प्रवीण को पकड़ने के लिए 50,000 का इनाम घोषित किया था। लेकिन अब यूपी पुलिस गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की तैयारी कर रही है पुलिस ने अतीक के इस शूटर को भगोड़ा भी साबित कर दिया है।
शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित
बीते महीने धूमनगंज थाना पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित किया था। 24 फरवरी को हुए उमेश पाल शूटआउट के बाद से ही लेडी डॉन शाइस्ता परवीन फरार है। प्रयागराज में शाइस्ता के घर के सामने पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
‘बमबाज’ गुड्डू मुस्लिम को भी भगोड़ा घोषित किया जाएगा
उमेश पाल शूटआउट के बाद से अतीक अहमद का खास ‘बमबाज’ गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार है। उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम ने बम बाजी कर पूरे इलाके को धुंआ-धुंआ कर दिया था। बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ है, लेकिन पुलिस अभी तक उस शूटर को पकड़ नहीं पाई है।
गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम
जिसके बाद पुलिस गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित कर सकती है । गुड्डू मुस्लिम यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। उसके ऊपर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। यूपी STF और प्रयागराज पुलिस को उमेशपाल हत्याकांड में उसकी तलाश है।
उमेशपाल कांड का मुख्य आरोपी है गुड्डू
गुड्डू मुस्लिम पर आरोप है कि उसने 24 फरवरी, 2023 को धूमनगंज इलाके में बमबाजी कर दहशत पैदा की और उसके हमले में उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मी की हत्या हुई। बीते दिनों अतीक अशरफ की मौत के बाद भी पुलिस गुड्डू को पकड़ नहीं पाई है । पुलिस का कहना है की गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता के पास कई तरह की जानकारी है जिसको यूपी पुलिस जानना चाहती है।
उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है शाइस्ता
अतीक की पत्नी शाइस्ता चकिया के पास जिस मकान में रहती थी उस मकान पर सोमवार को नोटिस चस्पा करके उसे भगोड़ा घोषित किया गया। शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी है और घटना के बाद से वह फरार है। माफिया अतीक अहमद का मकान तोड़े जाने के बाद शाइस्ता अपने बेटे के साथ इसी मकान में रहती थी। यह मकान जफर अहमद के नाम पर दर्ज है जो अतीक अहमद के वकील खान शौलत हनीफ का साला है। भगोड़ा घोषित होने के बाद भी अगर शाइस्ता परवीन आत्मसमर्पण नहीं करती है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
क्या था पूरा मामला
24 फरवरी, 2023 को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की हत्या हुई थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने 25 फरवरी को धूमनगंज थाने में FIR दर्ज करवाई थी। आपको बता दे पुलिस का कहना है कि दोनों के पास अतीक की मौत से जुड़ी जानकारी भी है इस लिए यूपी पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है।

Download Android App
Download iOS App