यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से कुवैत के रास्ते महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर 185 अन्य भारतीय पहुंचे, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। एक अधिकारी ने रविवार तड़के यहां यह जानकारी दी।
इन राज्यों से है यात्री
फ्लाइट आईएक्स-1202 में केरल के अधिकतम 102 लोग शामिल थे, इसके अलावा तमिलनाडु के 18 और महाराष्ट्र के 12 लोग शामिल थे। बिहार से नौ, राजस्थान से छह, कर्नाटक और गुजरात से पांच-पांच, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से चार-चार, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से तीन-तीन, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी से दो-दो और दिल्ली, पश्चिम बंगाल तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और झारखंड से एक-एक व्यक्ति हैं।
राज्य के प्रतिनिधियों ने भी की मदद
सीएसएमआईए अधिकारियों ने यूक्रेन से निकाले गए लोगों के तेजी से निकास और सामान निकासी के लिए और कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए विशेष उपाय तैनात किए थे। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने बाद में अपने लोगों को उनके ठहरने-खाने या ट्रेनों या उड़ानों द्वारा आगे की यात्रा योजनाओं में मदद करने के लिए कार्यभार संभाला।


Download Android App
Download iOS App



