भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर सिर्फ रवींद्र जडेजा का ही जलवा देखने को मिला। शनिवार को इस स्टार ऑलराउंडर ने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 175 रन बनाए। उनके पास दोहरे शतक बनाने का भी मौका था, लेकिन भारतीय टीम ने 574/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी, जिससे ये सवाल उठने लगे कि क्यों उन्हें दोहरा शतक पूरा करने का मौका नहीं दिया गया।
Here comes the declaration and that will also be Tea on Day 2 of the 1st Test.
Ravindra Jadeja remains unbeaten on 175.#TeamIndia 574/8d
Scorecard – https://t.co/c2vTOXSGfx #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/yBnZ2mTeku
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022
मगर अब खुद जडेजा ने खुलासा किया है कि ये उनका ही सुझाव था कि टीम पारी घोषित करे, ताकि पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कहा “मैंने उन्हें बताया कि पिच पर ‘वैरिएबल बाउंस’ है और गेंदों ने भी टर्न करना शुरू कर दिया है। इसलिये मैंने एक संदेश भेजा कि पिच से कुछ मदद हासिल की जा सकती है और मैंने ही सुझाव दिया कि हमें अब उन्हें (श्रीलंका को) बल्लेबाजी के लिये उतारना चाहिए।”

जडेजा ने आगे कहा, ‘‘वे पहले ही दो दिन में 5 सेशन तक फील्डिंग करते हुए थक चुके थे। इसलिये उनके लिये आते ही बड़े शॉट खेलना और लंबे समय तक बल्लेबाजी करते रहना आसान नहीं था। इसलिये योजना पारी जल्द घोषित करने और विरोधी टीम के बल्लेबाजों की थकान का फायदा उठाने की थी।’’


Download Android App
Download iOS App



