बेंगलुरु में 13-14 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक अब स्थगित कर दी गई है और संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले आयोजित की जाएगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया, हम बहुत जल्द तारीख घोषित करेंगे।
20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र
हम सभी राजनीतिक दलों से बात कर रहे हैं और बिना किसी देरी के तारीख की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा, बैठक निश्चित रूप से मानसून सत्र शुरू होने से पहले होगी। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगा। महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक नाटक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि इस घटनाक्रम का महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विपक्षी एकता पर नहीं पड़ेगा कोई असर
वेणुगोपाल ने कहा, पीएम मोदी ने हाल ही में एनसीपी नेताओं पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया था और अब हमने यह नाटक देखा। यह ईडी और उनकी एजेंसियों का स्पष्ट रूप से प्रायोजित खेल है। इसका एमवीए पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
हम बीजेपी के खिलाफ और अधिक आक्रामक तरीके से लड़ेंगे। इससे विपक्षी एकता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, यह एनसीपी का मुद्दा है। शरद पवार पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं और वह स्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। कुछ नेताओं के पार्टी बदलने का मतलब यह नहीं है उन्होंने कहा, ”पार्टी के समर्थक और अन्य सदस्य उनके साथ जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



