भारतीय सेना ने उत्तराखंड में कारगिल दिवस मनाने के लिए एक हिमालयन बाइक रैली का आयोजन किया है। 1999 की लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स (जेएकेआरआईएफ) की 13वीं बटालियन ने उत्तराखंड के अंतिम सीमावर्ती गांव माणा से कारगिल जम्मू एवं कश्मीर में रैली का आयोजन किया।
रैली को 6 जुलाई को माणा से रवाना किया गया था, जिसका समापन 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर होगा। देहरादून में स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में रैली मंगलवार सुबह पहुंची। 22 सदस्यीय अभियान का नेतृत्व मेजर रितविक सिंह कर रहे हैं। टीम के सदस्यों ने डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जी.एस. रावत सहित कैडेटों और आईएमए के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की।
आईएमए के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल शिवेंद्र सिंह ने कहा, “यह रैली सेना के भावी लीडरों को सशस्त्र बलों के लोकाचार को दिखाने के लिए प्रेरित करेगा और सेना के अधिकारियों जैसे कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान पर युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगा, जिन्होंने आईएमए में प्रशिक्षण लिया था।”
मेजर जनरल रावत ने उनके प्रयासों और इसके कारण के लिए रैली अभियान की सराहना की। वर्ष 1999 को बर्फीले ऊंचाइयों पर कब्जा करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ कारगिल युद्ध के दौरान 26 जुलाई को अपनी जीत की याद में भारतीय सेना ‘ऑपरेशन विजय’ की 20वीं वर्षगांठ मनाएगी।


Download Android App
Download iOS App



