गोपेश्वर : उत्तराखंड में चमोली जिले के पिंडर नदी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के एक अधिकारी की गाड़ी गिर गई जिसके बाद से वह लापता हैं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी की गाड़ी कर्णप्रयाग के पास बगोली में नदी में गिर गयी। उस वक्त एसएसबी के उप कमांडेंट अशोक कुमार पौड़ी जिले के श्रीनगर से डीडीहाट जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी के चालक को बचा लिया और उसे कर्णप्रयाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं राज्य आपदा मोचन कोष के कर्मी अधिकारी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



