ओवैसी ने मोदी सरकार पर किया कटाक्ष, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पिछले छह साल में चीन के साथ प्रधानमंत्री स्तर की बातचीत के बावजूद चीन ने गलवान घाटी में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले छह साल में प्रधानमंत्री ने अपने चीनी समकक्ष के साथ 18 बार बातचीत की।’’ उन्होंने सवाल किया , ‘‘इस वार्ता का क्या परिणाम निकला ? चीन गलवान घाटी में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है।
देश के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। अब केवल यही पलटवार हो सकता है कि अपना क्षेत्र वापस लें।’’ पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मियों की शहादत के मद्देनजर ओवैसी का यह बयान आया है ।

Desk Team