ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं है जब केंद्र की मोदी सरकार नागरिकता संशोधित कानून भी वापस लेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने के फैसले पर AIMIM प्रमुख ने प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।
ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला देरी से लिया है। यह किसान आंदोलन और किसानों की सफलता है। चुनाव में जाना था इसलिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। वह दिन भी दूर नहीं है, जब मोदी सरकार CAA का कानून भी वापस लेगी।
कृषि कानूनों की वापसी हृदय परिवर्तन या सियासी दाव? BJP कर रही अमरिंदर सिंह से हाथ मिलाने की तैयारी
बता दें कि प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को वापस लेने की मांग उठने लगी है। केंद्र सरकार ने 11 दिसंबर 2019 को ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पास किया था। इसके बाद पूरे देश में धरना प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया था। दिल्ली के शाहीन बाग और देश के कई अन्य हिस्सों में भी शाहीन बाग की तर्ज पर धरना प्रदर्शन किए गए।


Download Android App
Download iOS App



