उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में हल्के हरे रंग के गुब्बारों में लिपटा एक पाकिस्तानी झंडा और दो बैनर पाए जाने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पण यदुवंशी ने बताया कि एक बैनर उर्दू में है जबकि एक अन्य पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘एलबीए’ लिखा है जो ‘‘कैबिनेट लाहौर बार एसोसिएशन’’ के लिए है।उन्होंने कहा कि गुब्बारों से बंधा झंडा और बैनर शुक्रवार को तुल्याड़ा गांव के समीप जंगल में मिले।
एसपी ने कहा, ‘‘हमने केंद्रीय जांच एजेंसियों को सूचित किया है। यह जांच की जा रही है कि ये कहां से आए।’’धरासु पुलिस थाने के थाना प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) कमल कुमार लुंथी ने बताया कि तुल्याड़ा गांव के निवासियों ने शुक्रवार को पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



